Hindi Newsportal

हिंदी दिवस आज: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी बधाई

File Image
0 515

आज 14 सितंबर के दिन देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है. हमारे देशवासियों के लिए हिंदी केवल एक भाषा ही नहीं बल्कि एक भावना है। ये भाषा हमारी राष्ट्र भाषा तो नहीं बल्कि लेकिन यहां की ऑफिशियल लैंग्वेज (आधिकारिक भाषा) जरूर है। दरअसल14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा आजाद भारत की मुख्य भाषा के रूप में हिंदी को पहचान दी गई थी। साल 1952 में पहली बार हिंदी दिवस का आयोजन हुआ था। तब से ये सिलसिला लगातार बना हुआ है।

हिंदी एक ऐसी भाषा है जो भारत में सबसे ज्यादा बोली जाती है। यहाँ तक की पूरी दुनिया में सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा में हिंदी 615 मिलियन स्पीकर्स के साथ तीसरे पायदान पर है।

भारत में कितनी बोली जाती है भाषा ?

भारत में कितनी भाषाएं बोली जाती हैं इसका सही तरीके से अनुमान लगाना तो मुश्किल है क्योंकि भारत में बहुत सी भाषाएँ बोली जाती है। भारतीय संविधान में सिर्फ 22 भाषाओं को मान्यता दी गई है।

भारत की आधिकारिक भाषाएं।

सविंधान के 8th शेड्यूल में भारत की 22 भाषाएं हैं. इसमें हिन्दी, असमी, बांग्ला, बोडो, डोंगरी, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मैतेई (मणिपुरी), मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू हैं. इन 22 भाषाओं को भारत की लगभग 90% आबादी द्वारा बोला जाता है

इसके अलावा देश में 100 अनलिस्टेड भाषा हैं. इसके अलावा 31 अन्य भाषाएं भी हैं जिन्हें विभिन्न राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में आधिकारिक भाषा के तौर पर मान्यता मिली हुई है.

इन नेताओं ने दी हिंदी दिवस की शुभकामना।

हिंदी दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि हिंदी दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस अवसर पर हिंदी के विकास में योगदान दे रहे सभी भाषाविदों को मेरा हार्दिक अभिनंदन।

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिंदी दिवस की बधाई दी। अमित शाह ने ट्वीट किया कि एक देश की पहचान उसकी सीमा और भूगोल से होती है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी पहचान उसकी भाषा है। भारत की विभिन्न भाषाएं और बोलियां उसकी शक्ति भी हैं और उसकी एकता का प्रतीक भी। सांस्कृतिक और भाषाई विविधता से भरे भारत में ‘हिंदी’ सदियों से पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम कर रही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram