Hindi Newsportal

सौरव गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी, बाहर आने के बाद दादा ने डॉक्टरों का किया धन्यवाद

0 424

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सौरव गांगुली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दिल का दौरा पड़ने के बाद वे कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जहां अब डॉक्टरों ने उनको डिस्चार्ज कर दिया है। इसके बाद दादा ने डॉक्टरों का धन्यवाद किया है।

दादा ने क्या कहा बहार निकल के।

वुडलैंड्स अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद दादा ने अस्पताल के बाहर अपने फैंस से भी हलकी फुलकी बात की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल और उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा, “मैं अस्पताल में इलाज के लिए डॉक्टरों को धन्यवाद देता हूं। मै बिलकुल ठीक हूं।” सौरव गांगुली की अस्पताल के बाहर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनको सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है।

ये भी पढ़े : किसानों का ट्रैक्टर मार्च जारी, यूपी और हरियाणा के कई मार्गों पर लगा भारी जाम

बता दे पिछले हफ्ते दिल का हल्का दौरा पड़ने के बाद गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई है। इधर अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि गांगुली को बुधवार को ही अस्पताल से छुट्टी दी जानी थी लेकिन उन्होंने एक दिन और यहां रहने की इच्छा जताई जिसके बाद आज उन्हें फिट होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram