ताज़ा खबरेंराजनीतिराजनीती

सुप्रीम कोर्ट ने रमजान के दौरान मतदान जल्दी कराने की याचिका की खारिज

रमजान के दौरन मतदान का समय बदलने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ख़ारिज कर दिया. इस याचिका में वकील निजामुद्दीन पाशा ने रमजान के दौरान मतदान शुरू होने का समय सुबह 7 बजे से आगे बढ़ाकर 5 बजे करने की अपील की थी, जिसे आज शीर्ष अदालत ने ख़ारिज कर दिया है.

सूत्रों के हवालों से खबर मिली है कि कोर्ट के इस फैसले से पहले भी चुनाव आयोग ने इस मुद्दे को लकर कहा था कि चुनाव अधिकारी पहले ही अपनी ड्यूटी के समय से ज़्यादा देर तक काम कर रहे हैं, ऐसे में यदि समय और बढ़ा दिया जाता तो चुनाव अधिकारियों को काफी परेशानी होगी.

इसके साथ ही यदि समय आगे बढ़ाकर सूर्योदय से पहले किया जाता है तो सुरक्षा व्यवस्था और अन्य बंदोबस्त में भी तत्कालीन बदलाव करने पड़ेंगे, जिन्हें इतने बड़े पैमाने पर नियोजित करना मुश्किल होगा.

बता दें कि इससे पहले 10 मार्च को चुनाव तारीखों का ऐलान करते समय मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रमजान पर उठे सवालों को लेकर कहा था कि रमजान के पूरे महीने के लिए चुनाव स्थगित करना संभव नहीं है.

ALSO READ: प्रियंका शर्मा की जमानत याचिका पर SC में सुनवाई , ममता की मॉर्फेड तस्वीर साझा करने…

वकील निजामुद्दीन पाशा और असद हयात द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से 2 मई को विचार करने के लिए कहा था.

रमजान 7 मई को शुरू हुआ था. ऐसे में 19 मई को चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को ख़ारिज कर दिया है.

19 मई को 59 लोकसभा सीटें मतदान के लिए जाएंगी. मतों की गिनती 23 मई को होगी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button