सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास क्षेत्र के लिए गेम चेंजर- राजनाथ सिंह

अरुणाचल प्रदेश: तवांग क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 9 दिसंबर को आमना-सामना के बाद अरुणाचल प्रदेश की अपनी पहली यात्रा के दौरान मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बुनियादी ढांचा विकास सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों के जीवन को बदल देता है और इस क्षेत्र के लिए एक गेम चेंजर है.
उन्होंने कहा, “मैदानी इलाकों में, सरकार स्मार्ट सड़कों का निर्माण कर रही है, लेकिन कई सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों की कमी है. कई क्षेत्रों में बुनियादी पटरियां भी नहीं हैं. ऐसे दूरदराज के इलाकों में सरकार ने बिजली, दूरसंचार जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाओं के साथ कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं.”
उन्होंने कहा भारत की जनता को आवागमन की सुख-सुविधाएं कैसे अधिक से अधिक मिल सकें, इस दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नतृत्व में हमारी सरकार काम कर रही है. पर्वतीय इलाके में BRO बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा, आज सीमा सड़क संगठन द्वारा देश के सीमावर्ती इलाकों में निर्मित 28 मूलढ़ांचा परियोजनाएं को राष्ट्र को समर्पित करते हुए मुझे बड़ी खुशी और गौरव का अनुभव हो रहा है. साथ ही BRO@2047 विजन दस्तावेज जारी करना भी मेरे लिए खुशी की बात है.
हाल में BRO ने जिस भावना और गति के साथ विकास कार्यों को अंजाम दिया है वह सराहनीय है. अधिक से अधिक सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने की योजना सरकार की प्राथमिकता में है, ताकि वहां रहने वाले लोगों के विकास के साथ-साथ, उनमें व्यवस्था के प्रति विश्वास की भावना विकसित हो सके.






Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/ar/register-person?ref=FIHEGIZ8