Hindi Newsportal

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने किया सरेंडर, कई दिनों से थे फरार

फाइल इमेज: इरफ़ान सोलंकी
0 279

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने किया सरेंडर, कई दिनों से थे फरार

 

आज यानी शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के दबंग नेता व विधायक इरफ़ान सोलंकी ने खुद को कोर्ट के सामने सरेंडर कर दिया। विधायक इरफ़ान सोलंकी के साथ उनके भाई रिज़वान सोलंकी ने भी सरेंडर किया। बता दें कि पिछले महीने इरफान सोलंकी के खिलाफ भूमि विवाद को लेकर केस दर्ज हुआ था। विधायक पर कथित तौर पर एक महिला को डराने धमका व उनके घर को आग लगाने का आरोप था।

पुलिस ने इस मामले को लेकर केज दर्ज कर लिया था। इसी के बाद से विधायक इरफ़ान सोलंकी फरार चल रहे थे। पुलिस ने सोलंकी और उनके भाई की गिरफ्तारी के लिए 60 टीमों को लगाया था, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद आज पुलिस को सपा विधायक के घर कुर्की की कार्रवाई करनी थी लेकिन इससे पहले सोलंकी ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

गौरतलब है कि, इरफान सोलंकी के साथ उनके भाई रिजवान सोलंकी (Rizwan Solanki) ने भी सरेंडर कर दिया है। इससे पहले इरफान सोलंकी को मुंबई (Mumbai) में देखा गया था, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई थी।

यह था पूरा मामला 

दरअसल, जाजमऊ थाना क्षेत्र स्थित केडीए कॉलोनी की रहने वाली नजीर फातिमा के घर 7 नवंबर की रात में आगजनी हुई थी। जिस पर नजीर फ़ातिमा ने सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान के खिलाफ 8 नवंबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद से पुलिस दोनों सोलंकी ब्रदर्स की तलाश में जुटी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका था। जिसके बाद आज सपा विधायक ने 23 दिनों के बाद अपने आप को सरेंडर कर दिया।