Hindi Newsportal

विधायक राजा सिंह सिंह को मिली जमानत, लोगों ने जनमत के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

फाइल फोटो
0 230

विधायक राजा सिंह सिंह को मिली जमानत, लोगों ने जनमत के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

मंगलवार देर शाम कोर्ट ने बीजेपी विधायक टी राजा सिंह को जमानत दे दी है। जिसके बाद हैदराबाद के चारमीनार के आस-पास राजा सिंह को जमानत मिलने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन शुरू हो गए। हैदराबाद में टी राजा के खिलाफ बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और उनकी फांसी की मांग की गई।  हैदराबाद के चार मीनार पर तैनात पुलिस बल की गांड़ियों पर भी इन गुस्साएं लोगों ने हमला करते हुए तोड़फोड़ की।

बता दें कि, बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी पर बात करते हुए सुनाई दिए। इस दौरान उन्होंने पैंगबर मोहम्मद पर भी विवादित टिप्पणी की। इसके बाद पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया। हालांकि, बाद में उक्त विवादित वीडियो को सोशल मीडिया मंच से हटा दिया गया। राजा सिंह को गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

राजा सिंह को जमानत मिलने के विरोध में हैदराबाद के चारमीनार के आस-पास जोरदार प्रदर्शन शुरू हो गए। इस दौरान मोगलपुरा की पार्षद नसरीन सुल्ताना ने समर्थकों के साथ ‘सिर तन से जुदा के नारे’ लगाए। बताते चले राजा सिंह की टिप्पणी को लेकर बढ़े विवाद के बीच बीजेपी ने भी उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण के बाद हैदराबाद पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।