Hindi Newsportal

वन्दे भारत ट्रेन पर पथराव की घटनाओं के चलते रेलवे को हुआ 55.60 लाख का नुकसान

Vande bharat train: File image
0 896
वन्दे भारत ट्रेन पर पथराव की घटनाओं के चलते रेलवे को हुआ 55.60 लाख का नुकसान

 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद में वन्दे भारत ट्रेन से जुड़ी एक अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साल 2019 से ही वंदे भारत ट्रेनों पर लगातार हुई पथरावों की घटनाओं के कारण रेलवे को तकरीबन 55 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

लोकसभा में एक सवाल के जवाब में वैष्णव ने कहा कि ऐसी घटनाओं के जवाब में पथराव में शामिल 151 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  उन्होंने कहा कि वर्ष 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 (जून तक) के दौरान, पथराव की घटनाओं में वंदे भारत ट्रेनों को हुई क्षति के कारण भारतीय रेलवे को 55.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ। वैष्णव ने कहा कि यात्रियों और रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के लिए रेलवे संरक्षा बल (आरपीएफ) जिला पुलिस और प्रशासन के साथ ऑपरेशन साथी चला रहा है।

ऑपरेशन साथी के तहत जनता को पथरावों और अन्य किसी अराजकता से उत्पन्न होने वाले परिणामों के बारे में जागरूक किया जा रहा है, जिससे इन पथरावों के दौरान रेलवे संपत्ति को नुकसान होता है। ट्रेन एस्कॉर्टिंग पार्टियों को संवेदनशील वर्गों में अधिक सतर्क रहने के लिए संवेदनशील बनाया गया है