Hindi Newsportal

बिहार: बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन में स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हुई झड़प, 1 की हुई मौत, 2 घायल

0 639
बिहार: बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन में स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हुई झड़प, 1 की हुई मौत, 2 घायल

 

बिहार के कटिहार में आज यानी बुधवार को स्थानीय लोगों की पुलिस कर्मियों से झपड़ हो गयी। यहाँ झड़प तब हुई स्थानीय लोग बिहार के बिजली विभाग के खिलाफ कटिहार में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कटिहार SP ने बताया, “लोगों ने बिजली विभाग के कार्यालय पर पथराव और तोड़फोड़ की, इस घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 2 घायल हो गए हैं। इस दौरान मौके पर डीएम मौजूद हैं।

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनरत लोग बिजली कार्यालय केंद्र में घुस गए और पथराव किया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को खदेड़ा गया। लोगों ने पथराव कर दिया। इस बीच पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फायरिंग की। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। कटिहार जिले के एसपी ने इसकी पुष्टि की है। फायरिंग में घायल हुए दो व्यक्तियों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बारसोई में भर्ती कराया गया है।