मनोरंजन

Brahmastra Trailer: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन और रोमांस से भरपूर है यह फिल्म

‘ब्रह्मास्त्र’ : लंबे वक्त से इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है.

 

 

15 जून यानि आज बुधवार को रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, नागार्जुन और मौनी रॉय अभिनीत अपनी मच अवेटेड फिल्म का पहला ऑफिशियल ट्रेलर जारी किया. 2 मिनट 52 सेकंड के इस ट्रेलर ने फैंस के होश उड़ा दिए.

 

फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पर ही आधारित है. इस मूवी में रणबीर मुख्य भूमिका में हैं. शिवा का किरदार निभा रहे रणबीर फिल्म में ‘ब्रह्मास्त्र’ की शक्तियों को परखने और दुश्मनों का अंत करने के लिए जद्दो जहद करते हैं और इसमें उनकी मदद करते हैं अमिताभ बच्चन.

 

दमदार VFX ने ट्रेलर में ही अपना रंग छोड़ दिया. ट्रेलर के मुताबिक फिल्म में भरपूर एक्शन है, साथ ही रोमांस का तड़का भी. इसे आप एक सूपर हीरो या फिक्शन फिल्म कह सकते हैं. जिसमें 3D इफेक्ट का जोरदार तड़का है. आपको बता दें कि यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में लगेगी.

 

आलिया और रणबीर की शादी के बाद यह दोनों का एक साथ पहला प्रोजेक्ट है. जहां यह दोनों रियल लाइफ के बाद अब रील लाइफ में भी एक दूसरे का साथ निभाते नजर आएंगें. शिवा अपनी ईशा से बेहद प्यार करते हैं. दोनों के रोमांस के साथ ही बुराई पर विजय पाने के लिए दोनों साथ लड़ते भी दिखाई देते हैं.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button