विदेश

यति एयरलाइंस विमान दुर्घटना: बचाव दल ने दो और शव निकाले, मरने वालों की संख्या हुई 70

काठमांडू: बचावकर्मियों ने पोखरा क्षेत्र में यति एयरलाइंस के विमान दुर्घटना में मारे गए दो और लोगों के शव बरामद किए हैं. स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

 

लापता यात्रियों की संख्या अब दो हो गई है. नेपाल पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से कुल 70 शव बरामद किए गए हैं.

 

रविवार को मध्य नेपाल के रिसॉर्ट शहर पोखरा में नव-खुले हवाई अड्डे पर उतरते समय पांच भारतीयों सहित 72 लोगों के साथ एक यति एयरलाइंस यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 70 लोग मारे गए थे.

 

काठमांडू पोस्ट ने रविवार को यति एयरलाइंस के एक प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला के हवाले से बताया कि एटीआर 72 येति एयरलाइंस का विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

 

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button