Hindi Newsportal

महाराष्‍ट्र में महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार, रेप में नाकाम होने पर शख्स ने निकाली महिला की दोनों आंखें

0 443

महिलाओं पर अत्याचार के मामले आये दिन न केवल बढ़ते जा रहे है बल्कि उनपर होने वाले अत्याचार और बर्बरता का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही दिल दहला देने वाला और बर्बरता की सारी हदें पार कर देने वाला मामला आया है पुणे के ग्रामीण शिरूर इलाके से जहां रेप का विरोध करने पर एक 37 वर्षीय महिला की दोनों आँखें निकाल दी गई। अब इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक अज्ञात शख्स पर केस दर्ज कर लिया है। बता दे इस हमले में महिला की दोनों आंखों की रोशनी चली गई है।

कब और कैसे हुआ हमला ?

ये घटना महाराष्ट्र के शिरूर तहसील के न्हावरे गांव में 3 नवंबर की है। ये हादसा तब हुआ जब महिला देर रात शौच के लिए बाहर गई थी और रात में करीब 8:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर हमला बोल दिया। हैरान करने वाली बात ये है कि घटनास्थल गांव से महज 100 मीटर की दूरी पर था और महिला की आवाज किसी ने नहीं सुनी।

ये भी पढ़े : राजधानी में इस दिवाली नहीं सुनाई देगा पटाखों के शोर, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लगाया बैन

महिला की दोनों आँखों की गई रौशनी, गला दबाने का भी हुआ था प्रयास।

इस हादसे के बाद महिला के पति ने बताया कि ,’मंगलवार की रात मैं खाना खाकर सोने चला गया था और पत्नी बाहर गई थी, तभी गांव के लोगों से मुझे पता चला कि उनपर हमला हुआ है। इसके बाद हम रात में ही पुणे के ससून हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टर्स ने उनकी दोनों आंखों का ऑपरेशन किया है। उनकी दोनों आंखें चली गई हैं। उनका गला दबाने का भी प्रयास हुआ है।’

इन – इन धाराओं पर केस दर्ज, आरोपी की तलाश जारी।

इस हमले में महिला बुरी तरह से घायल है और उनका पुणे के ससून हॉस्पिटल में इलाज जारी है। शिरूर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में आईपीसी की धारा 307(हत्या के प्रयास) और 354 (स्त्री की लज्जा भंग करने के आशय से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग करना) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी पुणे ग्रामीण पुलिस अज्ञात शख्स की तलाश में जुटी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram