ताज़ा खबरेंराजनीति
महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: महाराष्ट्र में दावा पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार बीजेपी !

मुंबई: महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की वापसी के लिए मंच पूरी तरह से सज कर तैयार है, उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा गुरुवार को एक विशेष विधानसभा सत्र में फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया.
महाराष्ट्र में चल रही सियासी संकट से जुड़ी कुछ अहम बातें:
- भाजपा जो 106 विधायकों के साथ 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है, ऐसे में भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है.
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 30 जून को होने वाले विश्वास मत से पहले इस्तीफा दे दिया.
- उन्होंने आगे एमएलसी पद से भी इस्तीफे की घोषणा की.
- उद्धव ठाकरे ने कहा, मैं आया भी अनपेक्षित रूप से था और जा भी अनपेक्षित रूप से रहा हूं. मतलब हमेशा के लिए नहीं जा रहा हूं मैं यहीं रहूंगा और शिवसेना भवन में फिर जा कर बैठूंगा, अपने सभी लोगों को एकत्र करूंगा.
- संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मैं NCP और कांग्रेस के लोगों का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने मेरा समर्थन किया.
- महाराष्ट्र में चल रही सियासी लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गई है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बहुमत साबित करने के गवर्नर के आदेश को सुप्रीम कोर्ट को चुनौती दी गई थी.
- गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में शिवसेना के बागी विधायक गुलाबराव पाटिल ने कहा, लोग हमारे साथ हैं और हम कल फ्लोर टेस्ट जीतेंगे और सरकार बनाएंगे. चिंता की कोई बात नहीं है.
- फ्लोर टेस्ट से पहले, महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता दिलीप वलसे पाटिल और जयंत पाटिल, मुंबई में पार्टी प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे थे.






steroids australia legal
References:
https://esvoe.video/@changangelo63?page=about