महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से बेहद दिल दुखाने वाली खबर सामने आ रही है। दरसल यहाँ एक लोहे से भरे ट्रक पलटने से 12 लोगों की मौत हो गई है, वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी मृतक उत्तर प्रदेश और बिहार के था। और तो और वह नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग के निर्माण में लगे हुए थे।
काम के लिए ले जाया जा रहा था मजदूरों को।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना दिन में करीब 12 बजे सिंधखेड़ाजा-मेहकर रोड पर ताडेगांव फाटा में दुसरबीड गांव के पास उस समय हुई जब मजदूरों को नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे परियोजना पर काम के लिए ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि राजमार्ग परियोजना के लिए स्टील की ढुलाई करने वाले वाहन में कुल 16 मजदूर सवार थे।
बचाव काम जारी।
इधर पुलिस अधीक्षक अरविंद चावरिया के मुताबिक, ‘‘वाहन की रफ्तार तेज थी और सड़क पर गड्ढा होने के कारण वह पलट गया। कम से कम 12 मजदूरों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।” उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद किंगगांव राजा थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।