Hindi Newsportal

महाराष्ट्र: पूर्व बैंक मैनेजर ने ऑफिस में घुसकर महिला अफसर का किया बेरहमी से मर्डर, महिला सहकर्मी गंभीर रूप से घायल; यह थी वजह

Representational Image
0 1,065

महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में एक प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व मैनेजर ने उसी ब्रांच में महिला अधिकारी की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी है। इधर इस हमले में उसकी महिला सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस पूरी वारदात के बाद पुलिस का कहना है कि हमले में दो लोग शामिल थे, जिनमें से एक व्यक्ति बैंक की उसी शाखा का पूर्व प्रबंधक था जिसने बैंक से कर्ज ले रखा था।

कब हुई वारदात ?

शुक्रवार को पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना आईसीआईसीआई बैंक की विरार पूर्व शाखा में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई है और घटना के समय बैंक में दोनों महिलाएं ही काम कर रही थीं।

लूट के इरादे से गया था आरोपी; धमकी देकर, कर दी हत्या।

सबसे पहले बता दे कि विरार पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी अनिल दुबे को गिरफ्तार किया गया है और यही दुबे बैंक की इसी शाखा का पूर्व प्रबंधक है। विरार पुलिस थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर सुरेश वराडे का कहना है कि, ‘‘दोनों आरोपी बैंक में घुसे और उसकी सहायक प्रबंधक योगिता वर्तक तथा खजांची श्रद्धा देवरुखकर को चाकू दिखाकर धमकी दी।’’ उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उन्हें नकदी और आभूषण देने को कहा तथा लूट के माल के साथ भागने की कोशिश की लेकिन दोनों महिलाओं ने शोर मचा दिया और उन्हें रोकने की कोशिश की। अब जैसे ही इन दोनों महिलाओं ने शोर मचाया तो आरोपियों ने वर्तक और श्रद्धा को चाकू मार दिया।

खून से लथपथ थी दोनों महिला।

इधर वराडे (विरार पुलिस थाने के वरिष्ठ इंस्पेक्टर) ने बताया कि दुबे यानी आरोपी को बाद में लोगों ने पकड़ लिया लेकिन उसका साथी मौके से फरार हो गया। दूसरी और लोगों ने वर्तक को बैंक में खून से लथपथ पड़े देखा जबकि उसकी सहकर्मी बुरी तरह घायल हो गई। उसे भी घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां वर्तक को मृत घोषित कर दिया गया।

इसीलिए दिया पूरी घटना को अंजाम।

पुलिस का पूरे मामले में कहना है कि, ‘‘दुबे बैंक की उसी शाखा का पूर्व प्रबंधक है जहां यह पूरी घटना हुई। उसने एक करोड़ रुपये का कर्ज लिया था और उसे चुकाने के लिए बैंक को लूटने की साजिश रची थी। वह अभी जिले में एक अन्य निजी बैंक में काम करता है।’’ इधर पुलिस दुबे के साथी को पकड़ने के लिए तलाश कर रही है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram