राजनीतिराजनीती

मंच से जय श्रीराम बोल रहा हूं, ममता दीदी हिम्मत हो तो गिरफ्तार कर लेना: शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के जयनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा.

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा,”ममता दीदी कहती हैं कि बंगाल में जय श्रीराम नहीं बोल सकते. मैं इस मंच से जय श्रीराम बोल रहा हूं और यहां से कोलकाता जाने वाला हूं. ममता दीदी हिम्मत हो तो गिरफ्तार कर लेना.”

उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी उनकी रैली को रोक सकती हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद राज्य से निकलने वाली उनकी विजय यात्रा को वे नहीं रोक पाएंगी.

दक्षिण 24 परगना जिले के जाधवपुर में होने वाली रैली के रद्द हो जाने पर भी शाह ने तृणमूल सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “आज मुझे 3 जगह जाना था, जयनगर में तो आ गया मगर दूसरी जगह ममता दीदी के भतीजे की सीट थी. वहां हमारे जाने से ममता जी डरती हैं कि बीजेपी वाले इकट्ठे होंगे तो भतीजे का तख्ता उलटा हो जाएगा इसलिए उन्होंने हमारी सभा की परमिशन रद्द कर दी.”

ALSO READ: जाधवपुर में शाह की रैली रद्द, हेलीकाप्टर लैंडिंग की भी नहीं मिली अनुमति

बीजेपी मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने बताया कि ममता सरकार द्वारा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली अंतिम मिनट पर रद्द करने को लेकर पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी और चुनाव आयोग में गुहार लगाएगी.

जाधवपुर लोकसभा सीट पर चुनाव के आखिरी चरण में 19 मई को मतदान होगा. मतों की गिनती 23 मई को होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button