ताज़ा खबरें

भूकंप के झटकों से डोली राजस्थान के जयपुर की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता 

भूकंप के झटकों से डोली राजस्थान के जयपुर की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज यानी शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के यह झटके आज सुबह 4:10 बजे महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अरावली की पहाड़ियों को बताया जा रहा है। रिएक्टर स्केल पर इन भूकंप के झटकों की तीव्रता 4.4 बताई जा रही है।

राजघानी के साथ ही साथ प्रदेश के अन्य शहरों में आज सुबह करीब 4:30 बजे तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। जयपुर में भूंकप के चलते लोग बिल्डिंग्स से निकल कर सड़कों पर आ गए। हालांकि किसी जानमाल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का पहला झटका 4:10 मिनट पर, दूसरा 4:23 पर और तीसरा 4:25. पर आया।

गौरतलब है कि राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत अन्य शहरों में इससे पहले 21 मार्च और 24 जनवरी को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान भी कंपन के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए थे। सीकर जिले में भी हाल ही भूंकप के झटकों ने डरा दिया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button