Hindi Newsportal

भूकंप के झटकों से कांपी दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों की धरती, नेपाल में 6 की मौत, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

earthquake-logo- file photo
0 247

भूकंप के झटकों से कांपी दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों की धरती, नेपाल में 6 की मौत, रिक्टर स्केल पर 6.3 रही तीव्रता

 

देश की राजधानी दिल्ली, उससे सटे NCR  और उत्तर प्रदेश सहित देश के कई में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आधी रात को भीषण भूकंप से धरती कांप उठी। जानकारी के मुताबिक, यह झटके नेपाल, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में महसूस किए गए। बताया जा रहा नेपाल में भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई है। जिसके चलते दोती जिले में भूकंप के बाद एक घर गिर गया। जिसमें लगभग 2:12 बजे 6 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली-NCR में 1 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए है।

 

दिल्ली-एनसीआर में आधी रात को भीषण भूकंप के झटके महसूस हुए। कई इलाकों में तो एक के बाद एक तीन झटके महसूस किए गए। यह भूकंप 10 सेकेंड लंबा था और जोरदार झटके अनुभव किए गए। रात को 1:57 बजे यह आया था। इस भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश में भी तीव्रता से महसूस किए गए हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी लोगों को नींद में ही झटके महसूस हुए तो उठकर बैठ गए। नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 आंकी गई है, जिसका केंद्र नेपाल में धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे थे। इस भूकंप का असर चीन तक दिखा है।