ताज़ा खबरें

भिंड में IAF के अपाचे चॉपर की प्रिकॉशनरी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के कारण हुई लैंडिंग

मध्य प्रदेश: भिंड जिले के एक गांव के एक खेत में अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर की एहतियातन लैंडिंग की गई है. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में मामूली तकनीकी खराबी के कारण यह लैंडिंग की गई. राहत की बात यह है कि हादसे में कोई जान माल का नुकसान हीं हुआ है.

सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 8:45 बजे की है. जहां भिंड में एयरफोर्स के अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर अपाचे की प्रिकॉशनरी लैंडिंग हुई. बताया जा रहा है कि अपाचे हेलीकॉप्टर में मामूली तकनीकी खराबी आ गई थी. इस वजह से प्रिकॉशनरी लैंडिंग हुई. हालांकि इस खराबी को दूर कर हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ. राहत की बात ये है कि कहीं कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button