ताज़ा खबरें

बॉलीवुड स्टार सलमान खान का जन्मदिन आज, 57 साल के हुए सलमान

बॉलीवुड स्टार सलमान खान का जन्मदिन आज, 57 साल के हुए सलमान

 

बॉलीवुड के भाईजान और सुलतान कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान का आज जन्मदिन है। सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान का जन्म दिन 27 दिसंबर साल 1965 को हुआ था। बता दें सलमान ने साल 1988 में फिल्म बीवी हो तो ऐसी से सपोर्टिंग रोल में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 1989 में उन्होंने सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से डेब्यू किया।

सलमान के जन्मदिन के मौके पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया।  जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे। इस पार्टी में शाहरुख खान से लेकर सुनिल शेट्टी तक नजर आए। इस पार्टी में कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी शामिल हुईं।

इस दौरान सलमान ने पार्टी में हाई सिक्योरिटी के साथ ग्रैंड एंट्री ली। सलमान खान ने मीडिया के सामने भी पोज दिया। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। गौरतलब हैं कि सलमान हर साल अपने जन्मदिन को पनवेल फार्म हाउस पर मनाते आ रहे हैं, लेकिन इस बार पार्टी का आयोजन बहन अर्पिता खान के घर के हुआ। भाईजान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सुनील शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, तब्बू, यूलिया वंतूर, अरबाज खान, रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन, जेनेलिया डिसूजा, तब्बू, पूजा हेगड़े, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई सितारों ने पार्टी में शिरकत की।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

5 Comments

  1. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button