ताज़ा खबरें

WATCH: बेंगलुरु के चिकपेट मार्केट में डच व्लॉगर से मारपीट, केस दर्ज

नई दिल्ली: एक चौंकाने वाली घटना में, पेड्रो मोटा नाम के एक डच YouTuber को कर्नाटक के बेंगलुरु में कथित रूप से परेशान किया गया. जिसके बाद से यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. यह घटना बेंगलुरु के चिकपेट इलाके में हुई, जब YouTuber एक व्लॉग रिकॉर्ड कर रहा था.

 

मोटा चिकपेट मार्केट में यूट्यूबर अपना अनुभव रिकॉर्ड कर ही रहा था, कि तभी एक आदमी ने उसका हाथ पकड़ लिया. यहां तक ​​कि जब यूट्यूबर ने उस शख्स से हाथ छुड़ाने के लिए कहा, तो उसे धक्का दे दिया गया.

व्लॉगर का एक YouTube चैनल मैडली रोवर है और इसके 30,000 से अधिक सब्सक्राइबर हैं. Mota ने अपने YouTube चैनल पर वीडियो साझा किया. वीडियो को अब तक 30,000 बार देखा जा चुका है.

 

पुलिस ने कर्नाटक पुलिस अधिनियम 92 के तहत स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर अयूब खान नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button