Hindi Newsportal

बिहार: राजगीर में बना ग्लास स्काईवॉक ब्रिज, जानें कब होगा उद्घाटन

0 606

आपने सोशल मीडिया या इंटरनेट पर सर्फिंग करते हुए ग्लास स्काईवॉक ब्रिज ज़रूर देखा होगा और आपको लगा होगा कि ये चीन और अमेरिका के ग्लास ब्रिज की तस्वीरें है। लेकिन ख़ास बात ये है कि ब्रिज बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में है और अब पर्यटक जल्द ही इस ग्लास ब्रिज पर चढ़कर स्काई वॉक करेंगे और वादियों का नजारा लेंगे।

बता दें कि पूर्वोत्तर भारत में यह पहला ग्लाज ब्रिज है जिसे पर्यटकों के बिहार सरकार ने तैयार कराया है। इसका मुख्य मकसद पूरे राजगीर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस ग्लास ब्रिज को चीन के हांगझोऊ प्रांत में बने 120 मीटर ऊंचे कांच के पुल की तर्ज पर बनाया गया है। इतना ही नहीं वेणुबन से पुल को सजाया जा रहा है और इस पुल पर चलते हुए आप अपने कदमों के नीचे की धरती को भी आसानी से देख पाएंगे।

ये भी पढ़े : हिमाचल और तमिलनाडु के किसान पहुंचे दिल्ली, यूथ कांग्रेस ने भी कृषि भवन के सामने किया प्रदर्शन

नेचर सफारी पार्क का निर्माण।

बता दे बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने इस पुल के आसपास टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नेचर सफारी पार्क के निर्माण का फैसला लिया है। राजगीर में जू सफारी, तितली पार्क, आर्युवेदिक पार्क और देश-विदेश के अलग-अलग प्रजातियों के पेड़-पौधे देखने को मिलते हैं, जो आम तौर पर कहीं और नहीं देखने को मिलता है।

बता दे ये ब्रिज 200 फीट ऊंचा, 85 फीट लम्बा और 6 फीट चौड़ा है। और तो और नये साल में बिहार को ये बड़ा, अद्बुध और आकर्षक तोहफा मिलेगा। वहीं राजगीर में वेणुबन के अंतगर्त जू सफारी और नेचर सफारी का शुभांरभ होगा। सातवीं बार बिहार के बागडोर संभालने के 16 दिन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां का दौरा कर निरीक्षण किया था और यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में जाना जाता है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram