ताज़ा खबरें

बांग्लादेश में हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़, रात भर में तोड़े गए 14 मंदिर

बांग्लादेश में हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़, रात भर में तोड़े गए 14 मंदिर

 

बांग्लादेश में हिन्दुओं की धार्मिक आस्थाओं पर हमलें की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि यहां शनिवार देर रात हिन्दू मंदिरों पर हमलें हुए। पश्चिमोत्तर बांग्लादेश में कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने कई हमले कर 14 हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ कर मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिरों के आसपास पुलिसबल को तैनात कर दिया गया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि ठाकुरगांव के बलियाडांगी उपजिले में एक हिंदू समुदाय के नेता विद्यानाथ बर्मन ने कहा कि अंधेरे का लाभ उठाकर कुछ अज्ञात लोगों ने आसपास के गांवों के कई मंदिरों पर इन हमलों को अंजाम दिया। उन्होंने कुछ मूर्तियों को तोड़ दिया और मंदिरों के साथ बने तालाबों में फेंक दिया

उपजिला की पूजा समारोह परिषद के महासचिव बर्मन ने कहा कि कुछ मूर्तियां मंदिर में ही नष्ट कर दी गईं, जबकि कुछ मंदिर स्थलों के निकट तालाब में पाई गईं। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन हम चाहते हैं कि उन्हें शीघ्र ही पकड़ा जाये।

बता दें कि कई महीनों से बंग्लादेश में हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही हिंदुओं पर भी हमले किए जा रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button