NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: बहुचर्चित SDM अधिकारी ज्योति मौर्या के निधन की खबर है फर्जी , भ्रामक वीडियो हो रहा है वायरल, पढ़ें पूरा सच

फैक्ट चेक: बहुचर्चित SDM अधिकारी ज्योति मौर्या के निधन की खबर है फर्जी , भ्रामक वीडियो हो रहा है वायरल, पढ़ें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां श्मशान घाट पर जलती हुई चिता को देखा जा सकता है। इस वीडियो को इंटरनेट पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश की बहुचर्चित महिला पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के अंतिम संस्कार का है, जहां शमशान घाट पर उनकी चिता को आहुति दी जा रही है।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि  ‘SDM Jyoti Morya अब हमारे बीच नहीं रही’

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक: 

 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो SDM ज्योति मौर्या के अंतिम संस्कार का नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता का है।

 

फेसबुक पर वायरल इस खबर को पढ़ने पर हमें इसके भ्रामक होने की आशंका हुई। जिसके बाद सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले तो हमने गूगल पर कुछ सम्बंधित कीवर्ड्स के माध्यम से गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल खबर से जुड़ी कोई रिपोर्ट नहीं मिली।

इसलिए मामले की पुष्टि के लिए हमने वायरल वीडियो की छानबीन करना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमें सबसे पहले वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया।  इसके बाद हमें वायरल वीडियो के कीफ्रेम का एक दृश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के अंतिम संस्कार से मेल कहते हुए एक वीडियो में मिला, जिसे ANI के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर साल 2022 के दौरान दौरान अपलोड किया गया है

 

 

इसके बाद हमने दोनों वीडियो से एक-एक कीफ्रेम की आपस में तुलना की। जहां हमने पाया कि दोनों की कीफ्रेम में कई समानताएं है जिससे यह यह साफ़ हुआ कि वायरल वीडियो ज्योति मौर्या के निधन का नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता के निधन का है।

 

इसके बाद हमने गूगल पर SDM ज्योति मौर्या से जोड़ी खबरों को खंगालना शुरू किया। इस प्रक्रिया में हमें आजतक की वेबसाइट पर सितंबर 22, 2023 को प्रकाशित एक खबर मिली। यहाँ SDM ज्योति मौर्या की उनके पति से तलाक की अर्जी की सुनवाई कोर्ट से टलने की खबर को प्रकाशित किया गया था।

 

बता दें कि हमें अपनी पड़ताल के दौरान गूगल पर SDM ज्योति मौर्या के निधन की कई अफवाह की जानकारी देने वाली खबरें भी मिली। जिन्हें पूर्व में ही छापा गया था।

पड़ताल के दौरान हमें मिले तथ्यों से यह साबित हुआ कि सोशल मीडिया पर वायरल SDM ज्योति मौर्या के निधन की खबर पूरी तरह फर्जी है। साथ ही वायरल पोस्ट में इस्तेमाल किया गया वीडियो प्रधानमंत्री मोदी के माता के निधन के दौरान का है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button