NM वेरिफाइड

फैक्ट चेक: टब में आराम करते बाघ का वीडियो कर्नाटक के कूर्ग का नहीं अमेरिका का है

सोशल मीडिया पे एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे जंगली इलाके में पानी के टब में आराम करते रॉयल बंगाल टाइगर को देखा जा सकता है।  इस वीडियो को लोगो साझा करते हुए दावा किया की वीडियो कर्नाटक के कूर्ग में एक कॉफी बागान का है।

एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “वह जितना सतर्क था, उतना ही आराम करता दिख रहा है। दक्षिणी भारत के कूर्ग में एक कॉफ़ी बागान में। एक आगंतुक ने उसके स्नान की वीडियो बना ली।

इस फेसबुक पोस्ट को यहाँ देखा जा सकता है |

इस वीडियो को फेसबुक और ट्विटर पे इसी दावे के साथ काफी शेयर किया गया |

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल पोस्ट में किया जा रहा दावा गलत है। दरअसल वीडियो अमेरिका के कैरोलिना टाइगर रेस्क्यू सैंक्चुअरी का है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ शेयर किए गए दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम में तोड़कर एक फ्रेम को गूगल रिवर्स सर्च टूल की सहायता से खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो से मिलता जुलता एक वीडियो कैरोलिना टाइगर रेस्क्यू नामक एक यूट्यूब चैनल पर मिला जिससे की मई 28, 2021 में अपलोड किया गया था।  वीडियो में दी गयी जानकारी के मुताबिक, कैरोलिना टाइगर रेस्क्यू एक गैर-लाभकारी वन्यजीव अभयारण्य है जिसका मिशन टिगर्स को बचाना और संरक्षित करना है।

डिस्क्रिप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक यह वीडियो एक मैडोना टाइगर है।

इमेज क्रेडिट: यूट्यूब/कैरोलिना टाइगर रेस्क्यू

आगे पड़ताल में हमने संबंधित कीवर्ड्स से इससे सोशल मीडिया पे खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें प्रारंभिक वीडियो कैरोलिना टाइगर रेस्क्यू सैंक्चुअरी के फेसबुक पेज पर मिला जिससे 11 जून, 2020, को अपलोड किया गया थ। वीडियो के विवरण में लिखा है: “हमने आपसे पूल में मैडोना टाइगर का वादा किया था, तो वह यहाँ है! हमने कल उसे अपना पूल दिया और उसने तुरंत नई जल सुविधा का लाभ उठाया।

कैरोलिना टाइगर रेस्क्यू की वेबसाइट के अनुसार, मैडोना बाघ को सितंबर 2014 में संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र अलबामा से बचाया गया था।

इस प्रकार हमारी पड़ताल में यह साफ हो गया कि वीडियो  दक्षिणी भारत के कूर्ग का नहीं बल्कि अमेरिका का है।  वायरल वीडियो की घटना हालिया दिनों की नहीं बल्कि साल 2020 की है |

 

 

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button