देश में कोरोना संकट के बीच अब पेट्रोल डीज़ल की कीमत देश की जनता को रुला रही है । देशभर के कई शहरों में पेट्रोल जहां 100 रुपए के पार चल रहा है, वहीं डीजल भी अब 100 रुपए की करीब पहुंच चुका है। देश भर में इस समय पेट्रोल-डीजल की कीमत फिलहाल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। राजस्थान हो चाहे मुंबई या भोपाल, सभी जगह पेट्रोल की कीमतें शतक पार कर चुकी है। इसी कर्म में आज कांग्रेस द्वारा देशव्यापी प्रदर्शन हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारी कही बैल गाड़ी पर प्रदर्शनकारी दिखे तो कही पेट्रोल पंप पर।
कर्नाटक: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुबली में एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी आज देशभर में तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन करेगी। pic.twitter.com/UAuBrxnByZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2021
पंजाब: पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने को लेकर अमृतसर में पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
पार्टी ने पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आज देशभर के पेट्रोल पंपों के सामने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। pic.twitter.com/IjrBATlTo3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2021
ओडिशा: भुवनेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/BePLnpgnqo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2021
दिल्ली: कांग्रेस पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है।
पार्टी नेता के. सी. वेणुगोपाल ने कहा, ''मोदी सरकार आम जनता को लूटना बंद करे। पिछले 5 महीनों में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 44 बार बढ़ाए गए। 250 शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हैं।'' pic.twitter.com/VR8QLpN0nF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2021
जनता को लूटना बंद कर मोदी – केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि मोदी सरकार आम जनता को लूटना बंद करे। पिछले 5 महीनों में पेट्रोल-डीज़ल के दाम 44 बार बढ़ाए गए हैं और 250 शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा हैं।
दिल्ली में आज पेट्रोल डीजल का भाव
पेट्रोल की कीमत में आज प्रति लीटर 29 पैसे और डीजल में 28 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में आज पेट्रोल 95.85 रुपए प्रति लीटर भाव हो गया है, वहीं डीजल का भाव भी डीजल 86.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 23 दिनों में ही पेट्रोल 5.53 रुपए महंगा हो चुका है, जबकि डीजल 5.97 रुपए महंगा हो चुका है।
गौरतलब है कि इस साल चार मई के बाद पेट्रोल, डीजल के दाम में 23वीं बार वृद्धि हुई है। इस दौरान पेट्रोल का दाम 5.25 रुपए और डीजल का दाम 5.83 रुपए प्रति लीटर बढ़ा है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिन के भावों के औसत के आधार पर रोजाना घरेलू बाजार में दाम तय करतीं हैं।
बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है. महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख समेत छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक कीमत में बिक रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी एक लीटर पेट्रोल अब 101 रुपए का मिल रहा है।