Hindi Newsportal

पूर्व क्रिकेटर सलीम दुरानी का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

फाइल इमेज: पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी
0 659

पूर्व क्रिकेटर सलीम दुरानी का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

क्रिकेट फैंस के लिए आज यानी रविवार सुबह एक दुखद खबर सामने आयी है। यहाँ भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने 88 साल की उम्र में अपनी आखिरी साँस ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से झूझ रहे थे। आज सुबह गुजरात के जामनगर में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा

बता दें कि सलीम दुर्रानी अफगानिस्तान में पैदा हुए थे और उन्होंने भारत के लिए काफी साल तक क्रिकेट खेला था। इसी के साथ दुर्रानी पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

बता दें कि पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी ने भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच 1 जनवरी 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला था। यह उनका डेब्यू मैच था। दुर्रानी ने भारत के लिए लगभग 13 साल क्रिकेट खेला है। इस दौरान उन्होंने खेले गए 29 टेस्ट में 25.04 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 1202 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक देखने को मिले हैं। वह ऐसे बल्लेबाज थे जो फैंस की मांग पर छक्का लगाया करते थे।

इसके अलावा सलीम ने गेंदबाजी में भी अपना खूब नाम किया है। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 75 विकेट भी झटके हैं। वह एक लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज थे। सलीम दुरानी ने भारत का सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 06 फरवरी 1973 को इंग्लैंड के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में ही खेला था।