Hindi Newsportal

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर देश में 26 और 27 अप्रैल को राजकीय शोक, सभी ने ट्वीट कर व्यक्त किया शोक

0 1,531
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के निधन पर देश में 26 और 27 अप्रैल को राजकीय शोक, सभी ने ट्वीट कर व्यक्त किया शोक

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार देर रात निधन हो गया है। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में 95 साल की उम्र में मंगलवार रात 8.30 बजे आखिरी सांस ली। ऐसे में भारत सरकार ने फैसला किया है कि उनके निधन पर 26 और 27 अप्रैल को पूरे देश में राजकीय शोक मनाया जाएगा।

 

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की करीबी निगरानी कर रहे थे। इसके बाद प्रकाश सिंह बादल के बेटे और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के पीए ने उनके निधन की पुष्टि की।

उनके निधन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी समेत पक्ष और विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 

गृह मंत्री अमित शाह 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद राहुल गांधी