ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

भारतीय शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान का हुआ निधन, 55 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
image source: social media

भारतीय संगीत के उस्ताद राशिद खान के निधन की खबर सामने आयी है। उनके निधन की खबर से भारतीय मनोरंजन के जगत में शोक की लहर है। उस्ताद राशिद खान ने कोलकाता में 55 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कहा। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ”यह बहुत बड़ी क्षति है.”… पूरी खबर पढ़ें

 

गोवा: जन्म देने वाली जननी ने चार वर्षीय बेटे की हत्या की, बैग में शव भरकर फरार हुई माँ, स्टार्ट-अप कंपनी की सीईओ है महिला
Representational Image

गोवा के एक होटल में एक स्टार्ट-अप कंपनी की एक सीईओ ने अपने ही चार साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। यह मामला चौका देने वाला है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक 39 वर्षीय महिला सीईओ ने नॉर्थ गोवा में सोमवार को गोवा के एक होटल में अपने चार साल के बेटे की हत्या की फिर और फिर बैग में शव डालकर कर्नाटक लेकर वापस आ गई… पूरी खबर पढ़ें

 

अयोध्या: स्वर्ण दरवाजों से सज रहा राम मंदिर, सामने आयी पहले स्वर्ण दरवाजे की तस्वीर

अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्रभु श्री राम विराजमान होने वाले हैं। आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। ऐसे में राम मंदिर को भी भव्य रूप से सजाया जा रहा है। ऐसे में राम मंदिर में सोने के दरवाजे लगाए जाने का काम जोरों पर है। इस बीच सोशल मीडिया पर मंदिर में लगाए गये पहले सोने के दरवाजे की तस्वीर सामने आई है… पूरी खबर पढ़ें

 

फैक्ट चेक: कैनरा बैंक के ATM में लगे खुफिया कैमरा का भंडाफोड़ करने वाला यह वीडियो है पुराना, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कैनरा बैंक के ATM बूथ का है। जहां कुछ लोग कैनरा बैंक के एटीएम मशीन में एक खुफ़िआ कैमरा और चिप लगे होने की जानकारी दे रहे हैं। वीडियो में जानकारी देने वाले लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है कि ATM मशीन में एक खुफिया कैमरा और बैटरी के साथ एक चिप लगाई गयी है… पूरी खबर पढ़ें

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button