Hindi Newsportal

नोएडा में एक बार फिर नशे में चूर लड़कियों ने गॉर्ड से की बदसलूकी

0 323

नोएडा में एक बार फिर नशे में चूर लड़कियों ने गॉर्ड से की बदसलूकी

 

नोएडा से एक बार फिर हाई प्रोफाइल सोसाइटियों में गार्ड से बदसलूकी का मामला सामने आया है। यहाँ सेक्टर 121, फेस-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अजनारा होम्स हाउसिंग सोसायटी में नशे में चूर कुछ लड़कियों ने सरेआम गार्ड से बदसलूकी की। बताया जा रहा है रात करीब तीन बजे ये लड़कियां सोसायटी में दाखिल हो रही थीं। इनकी कार पर सोसायटी का स्टीकर ना होने पर गार्ड ने इन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इसी के बाद से लड़कियों ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। उन्होंने एक सिक्योरिटी गार्ड से अभद्रता की।

 

वीडियो वायरल होने के बाद फेस-3 थाना क्षेत्र में शांति भंग करने के आरोप में 2 लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लड़कियों की कार पर बिल्डिंग का स्टीकर नहीं लगा था। इसी वजह से गार्ड ने गेट नहीं खोला, इसी पर लड़कियां भड़क गईं। बताया जा रहा है इसके बाद लड़कियां गार्ड के साथ बदसलूकी करने लगीं। इसी में एक लड़की ने तो गार्ड का कॉलर पकड़ा और उसकी टोपी निकालकर फेंक दी।