ताज़ा खबरेंमनोरंजन

‘द कपिल शर्मा शो’ पर क्यों नहीं पहुंची ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम.? अनुपम खेर ने बताया सच

कपिल शर्मा पर हाल ही में ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया था कि कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ‘द कपिल शर्मा शो’ पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम को बुलाने से इनकार कर दिया है। विवेक अग्निहोत्री के इस आरोप के बाद तो मानो कपिल के शो के लिए हेटर्स का हुजूम उमड़ गया. सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के शो को बॉयकॉट करने की मांग उठने लगी. लेकिन अभिनेता अनुपम खेर के बयान ने सारा मामला साफ कर दिया है.

क्या है सच अनुपम खेर ने दिया बयान

इस विवादित मुद्दे पर अनुपम खेर ने अपने बयान में कहा कि दो महीने पहले ही ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम को शो में आने के लिए कह दिया गया था, लेकिन मैंने अपने मैनेजर हरमन से कहा कि ‘यह फिल्म बहुत गंभीर मुद्दे पर बनी है इसलिए मैं शो में नहीं जा सकता. हमने ही कॉमेडी टॉक शो में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्रमोट करने से इनकार कर दिया था. आपको बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ कश्मीर घाटी पर हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित है.

अनुपम खेर के बयान के बाद कपिल ने किया ट्विट 

अनुपम खेर के इस बयान के बाद कपिल ने ट्विटर पर अनुपम का इंटरव्यू क्लिप साझा किया और लिखा, “मेरे खिलाफ सभी झूठे आरोपों को स्पष्ट करने के लिए धन्यवाद पाजी (अनुपम खेर)। और उन सब दोस्तों का भी शुक्रिया जिन्होंने बिना सच जाने मुझे इतनी मोहब्बत दी। खुश रहें, मुस्कुराते रहे।”

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button