Hindi Newsportal

देश की 3 लोकसभा और 07 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जारी, जाने सुबह 11 बजे तक कितने प्रतिसत हुए मतदान 

voting: फाइल फोटो
0 655

देश की 3 लोकसभा और 07 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जारी, जाने सुबह 11 बजे तक कितने प्रतिसत हुए मतदान 

 

आज यानी 23 जून को देश की 06 विधानसभा व तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। लोक सभा सीटों में यूपी की आजमगढ़, रामपुर और पंजाब की संगरूर सीट शामिल हैं। वहीं, दिल्ली की राजिंद्र नगर विधानसभा, झारखंड की मंडार, आंध्र प्रदेश की आत्माकुर और त्रिपुरा की चार सीट- अगरतला, टाउन बरदोवाली, सूरमा और जबराजनगर सीट पर वोटिंग जारी है।

सुबह 11 बजे तक विधानसभा सीटों पर इतने प्रतिसत हुए मतदान 

सुबह 11 बजे तक संगरूर राजिंद्र नगर विधानसभा सीट पर 14.85%, मंडार में 29.13%, आत्माकुर में 24.92%, अगरतला में 34.36%, टाउन बरदोवाली में 34.43%, सूरमा में 33.50% और जबराजनगर में 29.14% मतदान हो चुका है।

इसके साथ ही सुबह 11 बजे तक तीन लोकसभा सीटों पर कुल इतने प्रतिशत हुए मतदान हुए। संगरूर (पंजाब) में 12.75% रामपुर (उत्तर प्रदेश) में 18.81% आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में 19.84% मतदान दर्ज़ किया गया