ताज़ा खबरें

देशभर में आज धूमधाम से मनाई जा रही है बकरीद, मस्जिदों में पढ़ी गयी ईद-उल-अजहा की नमाज

देशभर में आज धूमधाम से मनाई जा रही है बकरीद, मस्जिदों में पढ़ी गयी ईद-उल-अजहा की नमाज

आज यानी 29 जून को पूरे देश में बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है। मस्लिम मान्यताओं में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। इस्लाम धर्म में बकरीद के दिन को बलिदान का प्रतीक माना जाता है। बकरीद में बकरा की कुर्बानी दी जाती है। लेकिन उससे पहले मस्जिद में जाकर बकरीद यानी ईद-उल-अजहा की नमाज की अदा की जाती है।  आज देश भर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में ईद-उल-अझ की नमाज अदा की।

दिल्ली 

जम्मू-कश्मीर 

महाराष्ट्र 

राजस्थान 

 

 

मुसलमानों के लिए आज का दिन विशेष महत्व रखता है। ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद ही बकरे की कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी के बकरे को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। पहले भाग रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए होता है, वहीं दूसरा हिस्सा गरीब, जरूरतमंदों को दिया जाता है जबकि तीसरा परिवार के लिए होता है।

गौरतलब है कि मुस्लिम मान्यताओं के मुताबिक, पैगंबर हजरत इब्राहिम ने अल्लाह की इबादत में खुद को समर्पित कर दिया था। एक बार अल्लाह ने हजरत इब्राहिम की इम्तिहान लिया और उनसे उनकी कीमती चीज की कुर्बानी मांगी। तब उन्होंने अपने बेटे हजरत इस्माइल को कुर्बानी देनी चाही। लेकिन पैगंबर हजरत इब्राहिम ने अपने बेटे की कुर्बानी दी तो वहां उनके बेटे की जगह एक बकरे की कुर्बानी हुई। माना जाता है कि तब अल्लाह ने उनके बेटे को बकरे से बदल दिया और तब से मुसलमानों में बकरीद पर बकरे की कुर्बानी देनी की परंपरा शुरू हुई।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button