Hindi Newsportal

Manipur: बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोका कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला, इंफाल वापस लौटे राहुल  

0 608

Manipur: बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोका कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला, इंफाल वापस लौटे राहुल  

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्वोत्तर के हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर के दो दिवसीय दौर पर हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को इंफाल से 20 किलोमीटर दूर बिष्णुपुर जिले के पास रोक दिया गया। आज यानी बृहस्पतिवार को मणिपुर पुलिस ने हिंसा की आशंका के चलते  को राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर में रोक दिया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर जा रहे थे। इसी दौरान मणिपुर पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। हालांकि पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद राहुल गांधी काफिले के साथ वापस लौट गए। विष्णुपुर के एसपी ने मीडिया से कहा कि हम राहुल गांधी को आगे नहीं जाने दे सकते। क्योंकि बुधवार की रात ही वहां आगजनी हुई है और इलाके की स्थिति ठीक नहीं है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की, पिछले महीने की शुरुआत में हुई जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से राहत शिविरों में मिलने की योजना थी। बता दें कि मणिपुर में इस साल मई में जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से 300 से अधिक राहत शिविरों में करीब 50,000 लोग रह रहे हैं।