ताज़ा खबरेंमौसम

दिल्ली-यूपी में लोगों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, मौसन विभाग ने की बारिश की भविष्यवाणी

दिल्ली-यूपी में लोगों को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, मौसन विभाग ने की बारिश की भविष्यवाणी

देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली- यूपी में गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत मिलने वाली खबर दी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली-यूपी में बारिश होने की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही IMD ने देश के कुछ राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि आज और कल यानी 22 मई के बीच कई राज्यों में हीटवेव का कहर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण उत्तर प्रदेश में 22 मई तक हीटवेव की स्थिति रहेगी। साथ ही पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और झारखंड के लोगों को 21 से 23 मई के बीच भीषण गर्मी की मार झेलने पड़ सकती है।

वहीं IMD ने 24 मई तक दिल्ली-यूपी के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावनाए जताई हैं। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, 23 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय के ऊपर दस्तक देने की संभावना है। इसके कारण अगले कुछ दिनों में दिल्ली के साथ-साथ पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button