ताज़ा खबरें

दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार ने 3 बच्चों को मारी टक्कर

दिल्ली में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार ने 3 बच्चों को मारी टक्कर

राजधानी दिल्ली के उत्तरी इलाके में एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ उत्तरी दिल्ली में एक व्यक्ति की बेकाबू कार फुटपाथ पर चढ़ गई और तीन बच्चों को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह 9 बजे गजेंद्र नाम के शख्स की कार का बैलैंस बिगड़ गया और वह फुटपाथ पर जाकर चढ़ गई। इस दौरान फुटपाथ पर मौजूद तीन बच्चों को टक्कर लग गई। इस हादसे में घायल हुए दो बच्चे खतरे से बाहर हैं, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना आज रविवार सुबह करीब नौ बजे हुई और सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इस घटना का एक वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसमें साफ तौर पर तेज रफ्तार कार का कहर देखा जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोग भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

3 Comments

  1. Reading your article helped me a lot and I agree with you. But I still have some doubts, can you clarify for me? I’ll keep an eye out for your answers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button