Hindi Newsportal

दिल्ली में बाढ़ के पानी से बढ़ रहीं है मुश्किलें, जगह-जगह घुस रहा है यमुना का पानी, मेट्रो हुई धीमी, सड़कों पर लगा भारी जाम, यहाँ देखें वीडियो  

इमेज सोर्स: PTI & ANI
0 504

दिल्ली में बाढ़ के पानी से बढ़ रहीं है मुश्किलें, जगह-जगह घुस रहा है यमुना का पानी, मेट्रो हुई धीमी, सड़कों पर लगा भारी जाम, यहाँ देखें वीडियो  

उत्तर भारत में इस बार बारिश कहर बनकर बरसी है। पहाड़ों में तबाही मचने के बाद अब देश की राजधानी में भी भारी बारिश के चलते लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि राजधानी में इन दिनों बारिश नहीं बल्कि दिल्ली में यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर लोगों को दिक्कत दे रहा है।

आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया। कल दोपहर 1 बजे नदी बाढ़ के उच्चतम रिकॉर्ड 207.49 मीटर को पार कर गयी। बता दें कि लगातार बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। कई कॉलोनियों में यमुना का पानी घुस आया है। सड़के पानी में डूब गयी है, मेट्रो की गति धीमी होने पर मजबूर हो गयी है। सीएम केजरीवाल ने भी दिल्ली में आज बाढ़ग्रसित इलाकों का निरिक्षण किया।

दिल्ली में बढ़ते यमुना नदी के जलस्तर को देखते हुए। स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बाढ़ग्रसित इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गयी है। दिल्ली पुलिस और NDRF की टीमें निचले इलाकों में रह रहे लोगों को रेस्क्यू करने में जुटे हुए हैं। वहीं यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण दिल्ली सरकार ने सिंघु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली मेट्रो ने भी ट्वीट कर बताया कि उन्होंने बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि इंटरचेंज सुविधा अभी भी उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर ट्रेनें नदी पर बने सभी चार मेट्रो पुलों से 30 किमी प्रति घंटे की प्रतिबंधित गति से गुजर रही हैं।

यहाँ देखें दिल्ली का हाल 

मजनू का टीला के बाहरी रिंग रोड बंद

 

इन बॉर्डर पर मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध 

रिंग रोड आईटीओ में बाढ़ जैसी स्थिति

 

जैतपुर के निचले इलाकों में बाढ़

निगम बोध घाट के पास का क्षेत्र बाढ़ग्रस्त

उत्तर पूर्वी दिल्ली में शास्त्री पार्क खजूरी पुस्ता रोड और खजूरी खास चौक पर लगा भारी जाम

आईटीओ के पास रिंग रोड में जलभराव 

पुराना किला के पास के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी 

सीएम योगी ने वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया दौरा 

 

चंदगीराम अखाड़ा के निचले इलाके में बाढ़

लाल किले के पास बाढ़ वाले इलाके में सीने तक गहरे पानी भरा 

ट्रैफिक डायवर्जन के कारण कश्मीरी गेट के पास भारी ट्रैफिक जाम