Hindi Newsportal

दिल्ली में खतरे के निशान के पार बह रहा है यमुना नदी का जलस्तर, कई निचले इलाके के घरों में घुसा बाढ़ का पानी

0 367
दिल्ली में खतरे के निशान के पार बह रहा है यमुना नदी का जलस्तर, कई निचले इलाके के घरों में घुसा बाढ़ का पानी

 

उत्तर भारत इन दिनों भारी बारिश की मार झेल रहा है। पहाड़ों में तो बारिश कहर बनकर बरस रही है। वहीं इन दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में भी यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर बाढ़ का खतरा बढ़ा रहा है। दिल्ली की यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, कई निचले इलाकों में घरों में यमुना का पानी घुसने के कारण लोग दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।

दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर बुधवार को 207 मीटर के निशान के पार बह रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले 10 वर्षों में यह सबसे उच्चतम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। बता दें कि दिल्ली में पिछले दो दिनों में भारी बारिश के बीच यमुना के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली का मौसम अभी तीन से चार दिनों तक साफ रहने वाला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 15-16 जुलाई के बाद तेज बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इससे पहले कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।