Hindi Newsportal

दिल्ली की राजनीति को एक और झटका; शीला दीक्षित के बाद भाजपा के पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मांगे राम का निधन

0 498

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बाद दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधायक और वरिष्ठ संघ सहयोगी मांगे राम गर्ग का रविवार को निधन हो गया.

बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उन्हें दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्तीकराया गया था, जहां उन्होंने रविवार सुबह साढ़े साथ बजे आखिरी सांसे ली.

मांगे राम का पार्थिव शरीर 14 पंडित पंत मार्ग स्थित दिल्ली प्रदेश कार्यालय में दर्शन के लिए रखा जाएगा.

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मांगे राम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘हमारे वरिष्ठ एवं दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री माँगेराम गर्ग जी का आज निधन हो गया है. उनका पार्थिव शरीर 11:30 AM से 01:00 PM तक प्रदेश कार्यालय में दर्शनार्थ रखा जाएगा. दिल्ली भाजपा परिवार उन्हें अश्रुपुरित श्र्धांजलि देता है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.’

ALSO READ: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का दिल्ली में निधन

मांगे राम की गिनती दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में होती थी. दिल्ली में हुए नगर निगम के चुनावों में उन्होंने पार्टी का नेतृत्व किया और शानदार जीत दिलाई थी. इसके साथ ही 2019 लोकसभा चुनावों में भी उन्हें अहम ज़िम्मेदारी सौंपी गयी थी.

उन्होंने तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन एक बार जीत हासिल की। 2003 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में उन्होंने पहली बार जीत दर्ज की। 1998 में भाजपा ने उन्हें दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था.