दिल्ली: कीर्ति नगर के एक फर्नीचर दुकान में लगी आग, मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां मौजूद, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा
दिल्ली के कीर्ति नगर में आज यानी बुधवार शाम को एक फर्नीचर की दुकान में आग लगने की खबर है। दुकान में आग लगते ही इलाके में हड़कम मच गया। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की करीब 17 गाड़ियां पहुंची हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा .
#WATCH दिल्ली के कीर्ति नगर में एक फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। मौके पर दमकल की करीब 17 गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/F1ZLj5UnLZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2023