दिल्ली: आज ED के समक्ष नहीं पेश होंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, ED की नोटिस को बताया गलत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आज गुरुवार को ED के समक्ष पेश नहीं होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ED की पूछताछ के लिए उनको भेजे गए समन को लेकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि समन का नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है। नोटिस भाजपा के इशारे पर भेजा गया है। नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ रहूं। ED को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ED के सामने पेश नहीं होंगे।
ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज पेश होने के लिए बुलाया है।
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/8TGtRxd5yN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2023
गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी घोटाले में पूछताछ के लिए ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज गुरुवार को बुलाया है। इसे लेकर उन्हें 30 अक्टूबर को समन भेजा गया था। आबकारी घोटाले के आरोप में आप के दो बड़े नेता पहले ही जेल में हैं। इसी मामले में 16 अप्रैल को सीबीआई ने केजरीवाल को अपने मुख्यालय में बुलाकर कुछ प्रश्न पूछे थे।