ताज़ा खबरेंभारत

दिग्गज बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी का 85 साल की उम्र में निधन

दिग्गज बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी का आज यानी (15 नवंबर, 2020) को दोपहर सवा बारह बजे निधन हो गया। 85 साल के सौमित्र चटर्जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कोरोना संक्रमित होने के बाद से हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके भर्ती के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की खूब कोशिश की मगर आज उन्होंने अंतिम सास ली। बता दे दिग्गज एक्टर को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

डॉक्टर के मुताबिक डॉक्टर्स कि टीम ने स्टेरॉयड, इम्युनोग्लोबुलिन, कार्डियोलॉजी, एंटी-वायरल थेरेपी, इम्यूनोलॉजी सब कुछ कर उन्हें बचाने की कोशिश की। बकौल डॉक्टर न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन के क्षेत्रों से विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम और आईडी स्पेशलिस्ट पिछले 40 दिनों से उन्हें ठीक करने की कोशिश में जुटी थी लेकिन वो ज़िन्दगी कि जंग हार गए।

ये भी पढ़े : दिल्ली में पटाखों पर बैन के बावजूद जमकर हुई आतिशबाजी, कई इलाकों में AQI पहुंचा 999 तक

बता दे महान अभिनेता चटर्जी ने अपने सत्यजीत रे की मास्टरपीस अपुन संसार से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने ऑस्कर विजेता रे के साथ 14 फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 6 अक्टूबर को कोरोना वायरस महामारी की पुष्टि के बाद हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। हालांकि बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई।

ममता बनर्जी ने उनकी मृत्यु पर ज़ाहिर किया शोक।

इधर सौमित्र चटर्जी के निधन के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके परिवार को सांत्वना देने कोलकाता के Belle Vue अस्पताल पहुंचीं। वही उनकी मौत पर खेद जताया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button