ताज़ा खबरेंभारत

दलाई लामा की यात्रा के बीच जासूसी के शक के चलते संदिग्ध महिला की तलाश जारी

गया: बिहार के बोध गया में तिब्बती अध्यात्म गुरु दलाई लामा की यात्रा के बीच चीन की एक महिला की तलाश में जुटी पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह सुरक्षा ‘अलर्ट’ जारी किया. दलाई लामा की जासूसी के शक में गया में सुरक्षा एजेंसी एक संदिग्ध चीनी महिला की तलाश कर रही है. सुरक्षा एजेंसी ने संदिग्ध महिला का स्कैच भी जारी किया है.

हरप्रीत कौर, एसएसपी ने बताया कि, बिहार के बोध गया में तिब्बती अध्यात्म गुरु दलाई लामा का दौरा चल रहा है. महाबोधि मंदिर की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता रहती है….चीन की एक संदिग्ध महिला के बारे में जानकारी मिली है. स्केच को लेकर हम लोग छानबीन कर रहे हैं तथा बोध गया के होटल व्यवसाय के जुड़े लोगों से भी बात चल रही है. हम लोग पता लगा रहे हैं कि महिला अगर बोध गया आई है तो किस जगह पर रुकी है?

 

आपको बता दें कि चीन की महिला का स्केच जारी होने के बाद दलाई लामा की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है.

Show More

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button