मौसम

तमिलनाडु में चक्रवाती तुफान ‘मैंडूस’ की चेतावनी, 5000 राहत कैंप तैयार

Cyclone: तमिलनाडु में चक्रवाती तुफान का खतरा मंडराने लगा है. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में बदल गया है और यह गुरुवार शाम तक ‘मैंडूस’ नामक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा.

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ 9 दिसंबर की आधी रात के आसपास 70 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा.

 

बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों में अगले तीन दिनों तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके चलते राज्य सरकार ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपनी पूरी मशीनरी को तैयार कर लिया है. वहीं तूफान के खतरे को देखते हुए सावधानी बरती जा रही है.  राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को तैयार रहने का निर्देश दिया है और छह जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें तैनात की गई हैं.

 

राज्य सरकार ने तूफान की आशंका वाले जिलों में 5,000 से अधिक राहत शिविर खोले हैं, जिनमें निचले इलाकों से निकाले गए लोगों को रखा गया है. शिविर में रह रहे लोगों को भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सहित सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की गई हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button