Hindi Newsportal

चंद्रयान-3 के ‘विक्रम’ लैंडर’ का दोबारा से चालू हुआ इंजन, चांद की सतह पर फिर से कराई गयी सॉफ्ट लैंडिंग, ISRO ने शेयर किया वीडियो

इमेज सोर्स: सोशल मीडिया
0 548
चंद्रयान-3 के ‘विक्रम’ लैंडर’ का दोबारा से चालू हुआ इंजन, चांद की सतह पर फिर से कराई गयी सॉफ्ट लैंडिंग, ISRO ने शेयर किया वीडियो

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 से जुड़ी एक बड़ी जानकारी दी है। इसरो ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि विक्रम लैंडर ने चंद्रयान-3 मिशन के उद्देश्यों को पूरा कर लिया है। वीडियो में बताया गया है कि विक्रम लैंडर ने अपना हॉप एक्सपेरिमेंट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसरो ने बताया कि सभी सिस्टम सही रूप से काम कर रहे है।

इसरो ने बताया कि रोवर के स्लीप मोड पर जाने के बाद कंट्रोल रूम के कमांड पर, विक्रम लैंडर के इंजन को दोबारा से चालू किया गया और उसे 40 सेमी ऊपर उठाया गया, इसके बाद अपनी जगह से 30 – 40 सेमी की दूरी पर सुरक्षित रूप से दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग कराई।

चंद्रमा पर विक्रम’ लैंडर की दोबारा सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो ने ‘कहा कि इस प्रक्रिया से भविष्य में ‘सैंपल’ वापसी और चंद्रमा पर मानव अभियान को लेकर आशाएं बढ़ीं हैं।