खेल

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में संकेत सरगर ने भारत को दिलाया पहला पदक

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के दूसरे दिन (Commonwealth Games 2022 Day 2) आज भारत के लिए खुशिया लेकर आया है. भारत के संकेत सरगर ने 55 किग्रा भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन कर दिया.

 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को यह पहला मेडल मिला है और यह कमाल संकेत सरगर ने कर दिखाया. भारत के संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 248 किलोग्राम के साथ भारत के लिए पहला रजत पदक जीता.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने #CommonwealthGames2022 में पुरुषों के 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए वेटलिफ्टर संकेत सरगर को बधाई दी.

महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले संकेत महादेव सरगर ने पिछले साल दिसंब में हुई कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में नेशल रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था. उन्होंने स्नैच में 113 किलोग्राम का वजन उठाकर गोल्ड जीता था. इसी गोल्ड से उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालीफाई किया था.

 

 

 

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button