भारतराजनीति

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख का ऐलान, 10 मई को मतदान, 13 मई को नतीजे

कर्नाटक: निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान 10 मई को होंगे और मतदान की गणना 13 मई को होगी.

 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा, कि हमने कर्नाटक विधानसभा के मतदान का दिन बुधवार रखा है… इससे हो सकता है कि लोग बाहर तो नहीं जा सकेंगे क्योंकि दो दिन की छट्टी मिलने में थोड़ी मुश्किल होगी. लोग (मतदान करने) आ जाएंगे.

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीख और मतदान की गणना का ऐलान करते हुए  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी कि, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में, राज्य में 58,000 से अधिक मतदान केंद्र होंगे. इनमें 28,866 शहरी मतदान केंद्र होंगे. चुनाव आयोग ने कहा कि 1,300 से अधिक मतदान केंद्रों को विशेष रूप से महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा. 224 ऐसे बूथ बनाए गए हैं, जिनमें यूथ कर्मचारी तैनात रहेंगे. 100 बूथों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात रहेंगे. वहीं करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी. इससे हम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं.

 

बता दें कि कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटों में से 36 अनुसूचित जाति और 15 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं, 173 सीटें सामान्य श्रेणी के अंतर्गत हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 1 अप्रैल तक 18 साल के हो रहे सभी युवा मतदाता कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट डाल सकेंगे.

Show More

One Comment

  1. It’s great to see the efforts being made towards inclusivity in the upcoming elections, especially the focus on women and differently-abled voters. Such initiatives could encourage more participation and ensure that everyone has access to the voting process.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button