एंटीलिया मामला – NIA कार्यालय पहुंचे मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह, आज बयान होगा दर्ज

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक एसयूवी में विस्फोटक सामग्री पाए जाने के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए आज यानी बुधवार को मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह एनआईए के सामने पेश हुए है। बता दे आज इस मामले में एनआईए उनसे पूछताछ करेगी और उनका बयान दर्ज किया जायेगा।
#Mumbai : Former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh arrives at the NIA office, in connection with the Antilia bomb scare case #ParamBirSingh #AntiliaCase #NIA #antiliabombscarerow pic.twitter.com/SA5VVSjP60
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) April 7, 2021
परमबीर सिंह कार से सुबह करीब साढ़े नौ बजे दक्षिण मुंबई में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के दफ्तर पहुंचे। गौरतलब है कि परमबीर सिंह को 25 फरवरी को अंबानी के घर के पास से एसयूवी बरामद किए जाने और उसके बाद ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के बाद पिछले महीने मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटा दिया गया था। लेकिन फिलहाल सिंह अभी होम गार्ड्स के महानिदेशक पद पर हैं।
NIA कर रही है मामले की जांच।
बता दे उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर बाहर विस्फोटक से भरी हुई कार पाये जाने और मनसुख हिरेन की मृत्यू मामले की जांच NIA द्वारा की जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने इस मामले की जांच NIA को सौंपी थी जबकि इसी मामले की जांच राज्य एटीएस द्वारा भी की जा रही थी। अब NIA इस मामले में पूर्व पुलिस आयुक्त से पूछताछ करके उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड करेगी।
इधर परमबीर सिंह केस में भी बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने दर्ज की FIR।
इन सब के बीच मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करके यानी FIR दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है। बता दें कि परमबीर सिंह ने सीएम ठाकरे को अपने चिट्ठी में 100 करोड़ रुपये उगाही के आरोप लगाए थे, जिसकी जांच रिपोर्ट सीबीआई को 15 दिन में सौंपनी है। कथित तौर पर सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस केस में आधा दर्जन टीम प्राथमिक जांच कर रही है। सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर मनोज शशिधर, जो सुशांत सिंह राजपूत केस को भी लीड कर रहे थे, वो इस केस को सुपरविजन कर रहे है। इनके नेतृत्व में दो एसपी अभिषेक दुलार और एस किरन इस केस की तफ्तीश कर रहे है। इनके साथ कुछ डीएसपी और एएसपी शामिल है।
बता दें कि एनआईए ने दक्षिण मुंबई में अंबानी के घर के पास यह विस्फोटक से भरा वाहन खड़ा करने में कथित भूमिका के लिए सहायक पुलिस निरीक्षक सजिन वाझे को पिछले महीने अरेस्ट किया था। इसके अलावा NIA ने मनसुख हिरेन की हत्या के संबंध में निलंबित पुलिस कांस्टेबल विनायक शिंदे और क्रिकेट सट्टेबाज नरेश गोर को भी अरेस्ट किया था।





