Hindi Newsportal

इंदौर में परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने पर अड़ी लड़की ने होर्डिंग पर चढ़कर मचाया हंगामा

0 668

इंसान प्यार के लिए कई चीज़े कर गुज़रता है लेकिन मध्यप्रदेश के इंदौर में एक लड़की अपने प्यार के लिए शोले की वीरू बन बैठी। दरअसल यहां परदेसीपुरा इलाके में एक लड़की बीच रास्ते होर्डिंग पर चढ़ गई। लड़की की जिद ऐसी कि प्रेमी लड़के से शादी न हो पाने के चलते उसने बीच सड़क खुद की जान आफत में डाल दी। और अपनी ज़िद मनवाने के लिए वो भंडारी पुल पर एक लड़की होर्डिंग पर चढ़ गई।

लड़की के होर्डिंग पर चढ़ने के बाद मचा हंगामा।

लड़की के होर्डिंग पर चढ़ने के बाद खूब हंगामा मचा जिसके बाद नीचे से लोगों ने लड़की को बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन युवती ने किसी की न मानी। हालांकि, बाद में लड़की प्रेमी के आग्रह पर नीचे उतर आई।

ये भी पढ़े : मध्यप्रदेश: भोपाल में मिट्टी ढहने से दबे 6 बच्चे, 4 की मौके पर मौत, दो घायल

फिर लड़की को किया परिवार के हवाले।

होर्डिंग के ऊपर से दिख रही तस्वीरों में लड़की के हाथों में फोन है और वह बात करती हुई भी दिख रही है। इस घटना के बाद परदेसीपुरा थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया, ‘एक नाबालिग लड़की अपनी मां की इच्छा के खिलाफ एक लड़के से शादी करने की मांग करते हुए एक होर्डिंग पर चढ़ गई। बाद में वह लड़के के कहने पर उतर आई।’ वहीं, बाद में पुलिस ने लड़की को स्वजनों के हवाले कर दिया।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram