ताज़ा खबरेंभारत

आतंकवादी ने कश्मीरी पंडित की दुकान पर की गोलीबारी, सीआरपीएफ जवान शहीद

 

शोपियां जिले में आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित की दुकान पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद वह घायल हो गया. इस हमले के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. हमले में घायल व्यक्ति का नाम बाल कृष्ण है.

कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार के मामले अभी भी थमें नहीं है, ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि जम्मू-कश्मीर में हुए हमले ने इस बात की पुष्टी की है. आतंकवादी द्वारा पंडित की दुकान पर हमला किया गया, अधिकारियों ने जानकारी दी कि हमले में युवक के हाथ और पैर में चोट आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अधिकारी द्वारा सूचना मिली कि इससे पहले भी श्रीनगर के मैसूमा इलाके में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ जवानों पर भी हमला किया था, जिसके चलते एक जवान को गोली लगी और वह शहीद हो गया साथ ही अन्य घायल हो गए. इस हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई और हमलावर की तलाश जारी है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button