ताज़ा खबरें

आईपीएल 2023 का 13वां मुक़ाबला आज, गुजरात और कोलकाता के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा मैच

आईपीएल 2023 का 13वां मुक़ाबला आज, गुजरात और कोलकाता के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा मैच

 

आज यानी रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2023 सत्र का 13वां मुक़ाबला खेला जाएगा। यह मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।

कोलकाता आईपीएल की शुरुआत से लीग का हिस्सा है। लेकिन गुजरात ने पिछले सीजन ही आईपीएल डेब्यू किया था। इसलिए अभी तक इन दोनों टीमों के बीच ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं। दोनों के बीच अभी तक एक ही मैच खेला गया है जिसमें गुजरात को जीत मिली थी।

दोपहर 3.30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। यह टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले ज्यादा संतुलित है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस- हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जॉश लिटिल, अल्जारी जोसेफ, शिवम मावी/यश दयाल और मोहम्मद शमी

कोलकाता नाइट राइडर्स- नीतीश राणा (कप्तान), राहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीशन, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button